विश्व


श्रीलंका के राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे ने देश की पहली महिला प्रधान न्यायाधीश शीरानी भंडारनायके को रविवार को बर्खास्त कर दिया.
न्यायमूर्ति भंडारनायके की बर्खास्तगी के पहले राजपक्षे ने संसद द्वारा उनके खिलाफ चलाए गए महाभियोग को मंजूर कर लिया. वकीलों और अन्य लोगों के व्यापक विरोध के बावजूद चलाए गए महाभियोग में भंडारनायके को भ्रष्टाचार का दोषी पाया गया था.

54 वर्षीय भंडारनायके को पद छोड़ने के लिए नोटिस भेज दिया गया है. दो दिन पहले ही संसद ने उन पर महाभियोग चलाने के पक्ष में मतदान किया था जिसके बाद न्यायपालिका और सरकार के बीच मतभेद गहरे हो गए थे.

अधिकारियों को स्थानीय मीडिया ने यह कहते हुए उद्धृत किया है ‘प्रधान न्यायाधीश को यह बताने के लिए नोटिस भेज दिया गया है कि उन्हें पद से हटाया जा रहा है.’ इससे पहले अदालतों ने बंडारनायके के खिलाफ महाभियोग चलाए जाने को असंवैधानिक बताया था और उन्हें दोषी ठहराने वाली संसदीय समिति की रिपोर्ट को खारिज कर दिया था.

विभिन्न अधिकार समूहों, नागरिकों, वकीलों आदि ने सरकार से प्रधान न्यायाधीश के खिलाफ महाभियोग नहीं चलाने के लिए कहा था. संसदीय समिति ने आठ दिसंबर 2012 को कहा था कि भंडारनायके के खिलाफ सत्तारूढ़ गठबंधन के सदस्यों ने महाभियोग प्रस्ताव पेश कर 14 आरोप लगाए थे जिनमें से तीन में उन्हें दोषी पाया गया. तीनों आरोप संपत्ति की घोषणा न करने के आधार पर वित्तीय अनियमितताओं तथा एक असफल कंपनी के मामले में हितों के टकराव के थे.

भंडारनायके ने खुद पर लगाए गए आरोपों को गलत बताया है. छह दिसंबर को वह संसद में चल रही महाभियोग की सुनवाई से यह कहते हुए चली गईं थीं कि सुनवाई निष्पक्ष नहीं होगी.

उन्होंने यह दावा भी किया कि संसदीय समिति में मौजूद सरकार के सदस्यों ने उन्हें अपशब्द कहे शुक्रवार को संसद ने भंडारनायके को बर्खास्त करने के लिए 155 मत दिए और विरोध में 49 मत पड़े. भंडारनायके के हालिया फैसले सरकार के खिलाफ गए थे.


संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की-मून ने संघर्षरत सीरिया पर अंतर्राष्ट्रीय कार्रवाई करने की अपील की है. द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान नाजी सेना द्वारा यहूदियों के नरसंहार की स्मृति में न्यूयार्क में शनिवार को आयोजित समारोह में मून ने कहा कि नरसंहार, मानवता के खिलाफ अपराध, युद्ध अपराध आदि से अपने नागरिकों की रक्षा करना हर राज्य की सैद्धांतिक जिम्मेदारी है. इस सिद्धांत को संयुक्त राष्ट्र महासभा में वर्ष 2005 में अंगीकार किया गया था.
मून ने कहा, '21वीं सदी में जिस तरह की दुनिया हम बनाने जा रहे हैं, उसमें न तो यहूदियों के खिलाफ और न ही मुसलमानों या किसी अन्य समुदाय के खिलाफ पक्षपातपूर्ण भावनाओं के लिए कोई स्थान है. यदि ऐसा होता है तो अंतर्राष्ट्रीय समुदाय की यह जिम्मेदारी बन जाती है कि वह कार्रवाई करे. नागरिकों की रक्षा करने की जिम्मेदारी हर जगह और वक्त लागू होती है.

उल्लेखनीय है कि संयुक्त राष्ट्र के अनुमान के मुताबिक सीरिया में बसर अल असद को सत्ता से बेदखल करने के लिए वर्ष 2011 में शुरू हुए आंदोलन के बाद से अब तक 60 हजार लोगों की मौत हो चुकी है. हाल के महीनों में संघर्ष में और वृद्धि देखी गई है. यह संघर्ष अब 23वें महीने में प्रवेश कर गया है.



काइरो. मिस्र में हुए जनमत संग्रह में नए संविधान के मसौदे को मंजूरी दे दी गई है। यह दावा मुस्लिम संगठन ब्रदरहुड की राजनीतिक शाखा फ्रीडम एंड जस्टिस पार्टी के एक अधिकारी ने किया।

यह पार्टी राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी का समर्थन करती है। नए संविधान के तहत देश में शरिया कानून लागू होगा। इस्लामी संगठनों के वर्चस्व वाली मिस्र की संविधान सभा ने संविधान का मसौदा तैयार किया था।


अधिकारी का कहना है कि शनिवार को हुए दूसरे चरण में 71 प्रतिशत से भी अधिक मतदाताओं ने नए संविधान को लेकर अपनी सहमति जताई है। जबकि दोनों चरणों में कुल मिलाकर 63.8 प्रतिशत लोगों ने नए संविधान को समर्थन दिया है। 15 दिसंबर को हुए पहले चरण में 56.6 प्रतिशत लोगों ने नए संविधान के समर्थन में वोट दिया था।



मिसाइल की तरह दिखने वाली ये ट्रेन हवा से बातें करने को तैयार है. जी हां यह ट्रेन 305 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ती है. ये ट्रेन दुनिया के सबसे लंबे रेलवे ट्रैक पर दौड़ेगी. चीन के शहर पेइचिंग और गुआंगझाऊ के बीच बने इस ट्रैक की दूरी 2,298 किलोमीटर है. चीन ने सबसे लंबी दूरी की हाई स्पीड ट्रेन का रविवार को सफल परीक्षण किया है. दुनिया के सबसे लंबे रेलवे ट्रैक की शुरुआत 26 दिसंबर से होने वाली है.

रोहिंग्या मुसलमान - बर्मा में रोहिंग्या मुसलमानों को स्वदेशी नही माना जाता है. अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने अपने दुसरे कार्यकाल का प्रारंभ एशिया की यात्रा के साथ किया है जिसमे वे पहले कम्बोडिया गए फिर बर्मा गए. हाल ही में अमेरिका ने सू की को अपना सर्वोच्च सम्मान कोंफ्रेसनल गोल्ड मैडल दिया है. बराक ओबामा ने बर्मा में कहा की देश में सबके साथ सामान व्यवहार हो तथा सांप्रदायिक दंगे बंद हों इसकी व्यवस्था सैन्य सरकार करे.

थीन सिन - थीन सीन, बर्मा की दमनकारी सैन्य सरकार में बीते दो दशकों से बड़ा कद रखते हैं. लेकिन अब वे देश में राजनीतिक सुधारों के पुरोधा बन गए हैं. थीन सीन के सुधारवादी संदेश ने ओबामा प्रशासन को बर्मा के खिलाफ कारोबारी प्रतिबंधों को ढिलाई देने के लिए प्रोत्साहित किया है.
बर्मा का संविधान, अब तक सीधे सत्ता चलाने वाले सैन्य शासकों ने तैयार किया था और इसे वर्ष 2008 में लागू किया गया था.इसके तहत, संसद के दोनों सदनों और राज्यों की विधान परिषदों में 25 फीसदी सीटें सेना के लिए आरक्षित की गई हैं.
इस वर्ष बर्मा में हुए उपचुनावों में सू ची समेत उनकी पार्टी नैशनल लीग फॉर डेमोक्रेसी (एनएलडी) के 43 सासंद चुने गए थे. इन आम चुनावों के बाद भी सेना और उसके प्रभाव में चलने वाली पार्टी, यूनियन सॉलिडैरिटी ऐन्ड डेवलपमेंट पार्टी, संसद की 80 फीसदी सीटों पर काबिज है. बर्मा की सरकार ने हाल में कई राजनीतिक और सामाजिक सुधार किए हैं. अमरीका समेत पश्चिमी देशों के दबाव के बाद सैकड़ों राजनीतिक बंदियों को भी रिहा किया गया है.


चीन - क्सी जिनपिंग चीन के नए राष्ट्रपति बने.
अमेरिका - बराक ओबामा अमेरिका के राष्ट्रपति पद के लिए दुबारा निर्वाचित हुए. 


APPOINTMENTS


Mauritius - Dr. Navinchandra Ramgulam
Germany - Joechim Gok (Ex - K. Wolff)
Yaman - Mansoor Hadi (Ex -Abdullah Saleh)
UNO - Abdul Naseer ( Katar) President for one year
UNO AMBASSADOR in Syria - Kofi Annan
Myanmar- Aung San Suu Kyi - NLD - National League for Democracy - 1991 - Nobel Peace Prize
France - Francois Hollande ( Socialist Party) Defeated Nicholas Sarcozy ( UPM- Union fro Popular
              Movement)
Argentina- kristina fernandis
Brazil- dilma raul
Australia - julia gelard
Misr - Mosry of Muslim Brotherhood instead of Hosney Mubarak
------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
EUROPEAN UNION - BRUSSELS
------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
GRAMMY AWARDS - STEVE JOBS will be honored with a Grammy technical Awards.
---------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------- 
NORTH KOREA -  KIM JOG EL `s death, his son Kim Jog Un will take oath as Supreme  
                                  Commander of N. Koria.
--------------------------------------------------------------------------------------------------------
LIU XIAOBO- NOBLE PEACE PRIZE, 2010, writer , professor and human rights fighter in China.
                          very first person of China who recieved Noble Prize.
CHEN WEI , CHINA - dissident and political leader in jail for 9 years becz of his articles on his blog
                                        for demanding freedom of speech and reforms of China`s one party system.
WEIBO,CHINA- Weibo is a microblog in china. Chaina govmt is going to rigid rules for this
                              microblog site.
---------------------------------------------------------------------------------------------------------
Ms Nancy Powell - New Ambassador of USA in India. she would replace Timothy J. Roemer. she is Director General of Foreign Services  and Director of Human Resource at the deptt of state.
----------------------------------------------------------------------------------------------------------
MEMO SCANDLE - PAK pRESIDENT ZARDARI sen d a memo to USA to seek against military
                                   coup.
Ambassador Hussain Hakkani resigns after this scandle . ISI supremo Pasha.
-----------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
Canada - Durban, Canada formally withdraws from Kyoto Protocol to save their country`s 13.6
                billion dollars.
-----------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
Explosion in Gamalama Volcano in Indonesia, stated between Molucca Sea and halmahera Sea.
Gamalama Volcano, Indonesia . 
-----------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
APEC 2011, DEC 13
ASIA PACIFIC ECONOMIC COOPERATION
HONOLULU, HAWAII, USA
--------------------------
ESTABLISHED - 1989
12 members - Australia, Brunei, Canada, Indonesia, Japan, Malaysia, Republic of Korea, New Zealand, Philippines, Singapore, Thailand, USA
9 more members are - Republic of China, Hong Kong, Chinese Taipei (1991), Mexico, Papua New Guinea(1993), Chile(1994), Russia, Vietnam (1998)


It is a non bonding commitment forum works on voluntary basis.


http://maps.google.co.in/maps?q=Asia-Pacific+Economic+Cooperation+(APEC)+Secretariat+Singapore&hl=en&ll=11.523088,166.992188&spn=136.361758,346.289063&sll=22.105999,81.914063&sspn=43.305906,86.572266&vpsrc=6&hq=Asia-Pacific+Economic+Cooperation+(APEC)+Secretariat&hnear=Singapore&t=h&z=2 [link for APEC countries view on map]


Bogor Goals - 1994
Bogor Goals were adopted in Bogor, Indonesia to achieve free and open trade and investment in APEC memners from 2010.


Priorities for 2011



  1. Strengthening regional economic integration and expending trade;
  2. Promoting Green Growth and, 
  3. Expanding regulatory cooperation and advancing regulatory convergence.


------------------------------------------------------------------------------------------------------
ITALY
Prime Minister - Mario Monti , Former EU Commissioner and Economist
                            Ex PM - Silvio Berlusconi
------------------------------------------------------------------------------------------------------
G-20
Established - 1999
Group of 20 Finance Ministers and Central Bank Governors to reduce the financial crisis of 90`s.
Members - Argentina, Australia, Brazil, Canada, China, European Union, France, Germany, India, Indonesia, Italy, Japan, Mexico, Russia, Saudi Arebia, South Africa, Republic of Korea, Turkey, U.K, USA.
Cannes Summit (France) - Nov, 2011
Declaration
http://www.g20-g8.com/g8-g20/g20/english/for-the-press/news-releases/cannes-summit-final-declaration.1557.html
------------------------------------------------------------------------------------------------------
ASEAN (Association of South East Asian Nations) 
 19th - 18 nov.2011,Nusa Dua, Bali, Indonesia
 20th - 3-4 Aril, 2012 , Phnom Penh, Kambodia
            'One Community, One Destiny'
               
----------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
IBSA - Pritoria, S.Africa , 18 oct 2011
IBSA - INDIA, BRAZIL , SOUTH AFRICA
2006 - Brazil , Brasilia
2007 - S.Africa, Tshwane
2008 - India, N.Delhi
2010 - Brazil, Brasilia


Brazil - President , Dilma Roseph
S.Africa- President, Jacob Juma


----------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
NOBLE PEACE PRIZE 2011


ELLEN JOHNSON SIRLEAF - President of Liberia " Iron Lady of Africa"
                                                       Finance Minister of Liberia, Worked for World Bank
LEYMAH GBOWEE - Liberian Peace Activitist, MONROVIA- capital of Liberia
                                      Organisation - Woman, Peace and Security Network Africa (WIPSEN - A)
TAWAKKUL KARMANT - YAMAN (SANA`A) , social worker and journlist
                                                fight against Yaman President Alli Abdullah Saleh.
Organisation- " Women journalists Without Chains"


LITERATURE 2011
TOMAS TRANSTROMER - SWEDEN


2009 - V. RAMKRISHNAN - CHEMISTRY- NOBEL
------------------------------------------------------------------------------------------


~ पूर्व उपराष्ट्रपति तारिक अल हाशमी - इराक के भगोडे पूर्व उपराष्ट्रपति तारिक अल हाशमी को रविवार को मौत की
सजा सुनाई.
~ नील आर्मस्ट्रांग का निधन हो गया। आर्मस्ट्रांग ऎसे व्यक्ति थे जिन्होंने चंद्रमा पर पहला कदम रखा था। उस समय उन्होंने कहा था, एक इंसान का यह छोटा कदम मानव जाति के लिए बड़ा कदम साबित होगा। आर्मस्ट्रांग और उनके सहयोगी बज एल्डरिन ने चंद्रमा की सतह पर ढाई घंटे बिताए थे। 
~ सेनकाकू द्वीप - चीन तथा जापान के मध्य सेंककू द्वीप को लेकर तनाव चल रहा है .चीन का कहना है कि ये द्वीप कुरिहारा फैमिली के अधिकार में हैं। जापान ने इन्हें 2 अरब जापानी येन में खरीदा है। इन द्वीपों पर कोई नहीं रहता है लेकिन इनके आसपास मछलियों की भरमार है और गैस के बड़े भंडार होने की काफी संभावना है।


SPORTS

~ मेड्रिड। बार्सिलोना फुटबाल क्लब के स्टार खिलाड़ी लियोनल मेसी के एक कैलेंडर वर्ष में किए गए सर्वाधिक गोल को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में शामिल कर लिया गया है। मेसी एक साल में 88 गोल कर चुके हैं जबकि इस 2012 में अर्जेटीना के स्टार खिलाड़ी मेसी को स्पेनिश लीग में दो मुकाबले अभी और खेलने हैं। मेसी ने हाल में जर्मनी के गेर्ड मुलर के एक वर्ष में सर्वाधिक गोल रिकॉर्ड को तोड़ा था।
~ ओलंपिक चैंपियन एंडी मरे ने यूएस ओपन टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में गत चैंपियन नोवाक जोकोविच को पांच सेटों तक चले मैराथन मुकाबले में मात देकर पिछले 76 वर्षों में ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने वाले ब्रिटेन के पहले खिलाड़ी बनने का गौरव हासिल कर लिया है। मरे ने आर्थर ऐश स्टेडियम में सोमवार रात को खेले गए खिताबी मुकाबले में सर्बिया के जोकोविच को 7-6, 7-5, 2-6, 3-6, 6-2 से शिकस्त देकर पांच प्रयासों में अपना पहला ग्रैंड स्लैम फाइनल जीत लिया।
~ सेरेना विलियम्स ने दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी विक्टोरिया अजारेंका पर फाइनल में 6-2 , 2-6, 7-5 की जीत से अपने कॅरिअर का 15वां ग्रैंडस्लैम और चौथा अमरीकी ओपन खिताब हासिल किया। 
~ लंदन। खेल महाशक्ति चीन रविवार को संपन्न हुए लंदन पैरालंपिक में ९५ स्वर्ण, ७१ रजत और ६५ कांस्य सहित कुल २३१ पदक जीतकर पदक तालिका में अपना रिकार्ड तोड़ते हुए एक बार फिर चोटी पर रहा। India - 67th rank
चीन ने २००८ में बीङ्क्षजग में अपनी मेजबानी में हुए पैरालंपिक में ८९ स्वर्ण, ७० रजत और ५२ कांस्य सहित कुल २११ पदक जीते थे और वह पदक तालिका में चोटी पर रहा था। 

अबुल हसन ने अपने पहले ही मैच में वह कारनामा कर दिखाया जो 135 वर्षों के दौरान खेले गए 2059 टेस्ट मैचों में अब तक सिर्फ एक बार हुआ था। बांग्लादेश के अबुल हसन टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में पदार्पण टेस्ट में 10वें नंबर पर बैटिंग कर सेंचुरी मारने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के रेगी डफ ने 1902 में मेलबर्न में इंग्लैंड के खिलाफ अपने पहले मैच की दूसरी इनिंग्स में 10वें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 104 रन बनाए थे।
बाएं हाथ के बल्लेबाज अबुल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट के पहले दिन यह उपलब्धि हासिल की, जिससे बांग्लादेश ने 8 विकेट पर 365 रन बनाए। बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 193 रन पर आठ विकेट गंवा दिए थे, जिसके बाद हसन (नॉट आउट100) ने मुहम्मद महमूदुल्लाह (72) के साथ नौवें विकेट के लिए 172 रन की पार्टनरशिप की। दिन का खेल खत्म होने तक दोनों क्रीज पर थे।
हसन इसके साथ ही टेस्ट मैच के पहले दिन नंबर-10 पर सेंचुरी बनाने वाले दुनिया के पहले बैट्समैन भी बन गए। ओवरऑल टेस्ट क्रिकेट में नंबरर-10 पर सेंचुरी बनाने वाले चौथे बैट्समैन बनें है। वे वॉलटर रीड, रेगी डफ और पैट सिमकॉक्स की क्लास में शामिल हो गए।
----------------------------------------------------------------