समसामयिकी १

12/08/13
_______

 शिखर धवन ने साउथ अफ्रीका ए टीम के खिलाफ मुकाबले में डबल 

सेंचुरी ठोककर नया इतिहास रच दिया

टीम इंडिया के स्टार ओपनर शिखर धवन ने साउथ अफ्रीका ए टीम के खिलाफ मुकाबले में डबल सेंचुरी ठोककर नया इतिहास रच दिया है। सीमित ओवर क्रिकेट में विदेशी मैदानों पर दोहरा शतक लगाने वाले वे पहले भारतीय हैं।

ए टीमों के बीच हो रही ट्राइसीरीज के अहम मुकाबले में उन्होंने 30 चौके और 7 छक्के लगाते हुए 248 रन बनाए।

धवन से पहले सचिन तेंडुलकर और वीरेंद्र सहवाग ने इंटरनेशनल वनडे मैचों में यह कारनामा किया था। इन दोनों धुरंधरों ने घरेलू मैदानों पर यह कारनामा किया था।

इंडिया ए टीम ने भारतीय क्रिकेट का सबसे बड़ा सीमित ओवर स्कोर बनाने का रिकॉर्ड भी बनाया है। चेतेश्वर पुजारा और शिखर धवन की सेंचुरी के दम पर इंडिया-ए टीम ने 3 विकेट पर 433 रन बनाए। पुजारा 109 रन बनाकर नाबाद रहे.

_________________________________________________________________________________


आईएनएस विक्रांत

देश में पहली स्वदेशी परमाणु पनडुब्बी आईएनएस अरिहंत बनाने के बाद अब भारतीय नेवी को और मजबूत करने के लिए आईएनएस विक्रांत आ रहा है। देश में बने पहले विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रांत को आज कोच्चि के समंदर में उतार दिया जाएगा। नेवी में विक्रांत के शामिल होने के बाद भारत अमेरिका, ब्रिटेन, रूस और फ्रांस की उस लीग में शामिल हो जाएगा जिनके पास इस क्षमता के युद्ध पोत हैं।
इसी ताकत की बदौलत सुपरपॉवर अमेरिका ने दुनिया पर दबदबा कायम रखा है। ये अमेरिकी विमान वाहक पोतों का बेड़ा है। ऐसे विशालकाय युद्धपोत जिनपर छोटी-मोटी वायुसेना और थलसेना का पूरा लावलश्कर होता है। इन्हीं की बदौलत अमेरिका इराक से लेकर अफगानिस्तान तक आतंक के खिलाफ जंग जारी रख पाया। खुद को सुपरपॉवर साबित कर सका।
गौरतलब है कि आईएनएस विक्रांत, भारत का पहला स्वदेशी विमान वाहक पोत है। कोची शिपयार्ड में तैयार हो रहे विक्रांत को स्वतंत्रता दिवस से पहले 12 अगस्त को एक कार्यक्रम में लांच किया जाएगा। इस मौके पर दुनिया हिंदुस्तान की बढ़ती ताकत को देखेगी। इसके साथ ही अमेरिका, रूस, ब्रिटेन और फ्रांस के बाद 40 हजार टन का विमानवाहक पोत बनाने की क्षमता वाला भारत दुनिया का पांचवा देश हो जाएगा। हालांकि पहला स्वदेशी विमानवाहक पोत 2018 में नौ सेना में पूरी तरह से शामिल हो जाएगा।
60 के दशक में ब्रिटेन से लिए गए आईएनएस विक्रांत ने 1971 की भारत-पाकिस्तान जंग के दौरान चिटगांव और कोक्सबाजार पर हुए हमले में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया था। पाकिस्तान ने खासतौर पर इसे तबाह करने के लिए गाजी पनडुब्बी भेजी थी, जिसे भारतीय नौसेना ने विशाखापत्तनम के पास डुबो दिया था। रिटायर हो चुके आईएनएस विक्रांत की तरह ही स्वदेशी विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रांत भी जबरदस्त ताकत वाला होगा। आईएनएस विक्रांत करीब 260 मीटर लंबा होगा, यानी समंदर में तैरता एक छोटामोटा शहर। करीब 40 हजार टन भार वाला विक्रांत 18 नॉट की रफ्तार से एक बार में 7,500 नॉटिकल मील की दूरी तय कर लेगा। इसका सबसे खतरनाक हथियार रूस में बना मिग-29 होगा।
विक्रांत के डेक पर करीब 25 से 30 लड़ाकू विमानों को बेड़ा तैनात रहेगा, जिनमें करीब 12 मिग-29के, देश में बने 8 तेजस विमान और 10 एंटी-सबमरीन हेलीकॉप्टर होंगे। ये हेलीकॉप्टर अर्लीवॉर्निंग सिस्टम से लैस होंगे, जिससे दुश्मन की कोई भी पनडुब्बी विक्रांत के पास फटक नहीं पाएगी। विक्रांत पर इन हवाबाजों की परवाज के लिए दो रनवे भी होंगे। इसके साथ ही दुश्मन के लड़ाकू विमानों को हवा में गिराने के लिए विक्रांत पर आधुनिक रडार, क्लोज इन वेपन सिस्टम और कई किस्म की मिसाइलों के साथ जमीन से हवा में लंबी दूरी तक मार करने वाली मिसाइलें भी होंगी।
जाहिर है बेहतरीन फौजी ताकत से लैस विक्रांत जैसा युद्धपोत बनाना किसी भी देश के लिए आसान नहीं है। खासकर भारत के लिए जिसने पहली बार विमान वाहक पोत बनाने का फैसला किया था। आईएनएस विक्रांत के निर्माण के दौरान भारत ने रक्षा तकनीक में एक और बड़ी कामयाबी हासिल की। विक्रांत के लिए भारत को वेपन ग्रेड स्टील बनाने की बाधा पार करनी थी। दुनिया का कोई भी देश भारत को ये तकनीक देने के लिए राजी नहीं था। आखिरकार वैज्ञानिकों ने अपनी मेहनत से वेपन ग्रेड स्टील बनाने का फार्मूला खोज लिया। अब स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया इसका उत्पादन करता है। इससे बड़े युद्धपोत और हथियार बनाने में भारत आत्मनिर्भर बन गया है।
समुद्र में बड़ी ताकत बनने में विमान वाहक पोत और उसे घेर कर चलने वाले छोटे युद्धपोत के बेड़े की अहम भूमिका है। फिलहाल भारत के पास सिर्फ एक विमानवाहक पोत आईएनएस विराट ही है, जो 2018 तक नौसेना के बेड़े में रहेगा। रूस से खरीदा गया एडमिरल गोर्शकोव यानी आईएनएस विक्रमादित्य के 2013 के अंत तक नौ सेना में शामिल होने की उम्मीद है। यानी आईएनएस विक्रांत के आने के बाद भारतीय नौसेना दो कैरियर बैटल ग्रुप वाली समद्री ताकत बन जाएगी।

_________________________________________________________________________________

 भारतीय हॉकी टीम की कमान सरदार सिंह के हाथ में 

के ईपोह में 24 अगस्त से एक सितंबर के बीच होने वाली एशिया कप हॉकी प्रतियोगिता में चोट से जूझ रही युवा भारतीय हॉकी टीम की कमान सरदार सिंह संभालेंगे. हॉकी इंडिया (एचआई) ने रविवार को यह घोषणा की.
भारतीय टीम के महत्वपूर्ण स्ट्राइकर दानिश मुज्तबा, एसवी सुनील, गुरविंदर सिंह चांडी और आकाशदीप सिंह चोट के कारण टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले सकेंगे. उनकी जगह भारतीय अग्रिमपंक्ति में नितिन थिमैया, मंदीप सिंह, मलाक सिंह, रमनदीप सिंह और निकिन थिमैया जैसे युवाओं को शामिल किया गया है.

इसके अलावा भारतीय हॉकी टीम में शामिल होने वाले खिलाड़ियों में रक्षापंक्ति के खिलाड़ी अमित रोहिदास और मध्यपंक्ति के खिलाड़ी एस. के. उथप्पा ने वापसी की है. गोलकीपर पी. आर. श्रीजेश को वी. आर. रघुनाथ के स्थान पर सरदार सिंह के सहयोगी कप्तान के रूप में शामिल किया गया है.

एशिया कप में भारत को दक्षिण कोरिया, बांग्लादेश और ओमान के साथ पूल बी में रखा गया है. पूल ए में पाकिस्तान, जापान, मलेशिया और चीनी ताइपे टीमें हैं. भारत 24 अगस्त से ओमान के खिलाफ अपने एशिया कप अभियान की शुरुआत करेगा. इसके बाद 26 अगस्त को उसका मुकाबला दक्षिण कोरिया से तथा 28 अगस्त को बांग्लादेश से मुकाबला होगा. भारतीय दल ईपोह के लिए 16 अगस्त को रवाना होगी.

गोलकीपर- पी. आर. श्रीजेश (उप कप्तान), पी. टी. राव.

________________________________________________________________________

उसेन बोल्ट विश्व के सबसे तेज धावक 
जमैका के धावक उसेन बोल्ट ने शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 100 मीटर स्पर्धा का खिताब बरकरार रखा है.
बोल्ट ने लुझनिकी स्टेडियम में भारी बारिश के बीच सेशन का सर्वश्रेष्ठ समय निकालते हुए 100 मीटर की दौड़ 9.77 सेकेंड में पूरी करके स्वर्ण पदक पर कब्जा किया.

अमेरिकी धावक जस्टिन गैटलिन ने 9.85 सेकेंड के साथ रजत जीता, जबकि जमैका के नेस्टा कार्टर ने 9.95 सेकेंड के साथ कांस्य पदक जीता.

11/08/13
_______


Bangalore-based Biocon today announced the launch of a biologic researched, developed and manufactured in the country to treat chronic plaque psoriasis.
A biologic is a drug composed of sugar, proteins and living entities such as cells and tissues.
Unlike other drugs that are made chemically, biologics are made from natural resources that include human, animal, and microorganisms.
The drug — Alzumab — will be 50 per cent cheaper than similar drugs in the market.

छालरोग या सोरियासिस (Psoriasis) एक चर्मरोग है। सामान्य भाषा में इसे अपरस भी कहते हैं। यह रोग एक असंक्रामक दीर्घकालिक त्वचा विकार है जो कि परिवारों के बीच चलता रहता है। छाल रोग सामान्यतया बहुत ही मंद स्थिति का होता है। इसके कारण त्वचा पर लाल-लाल खुरदरे धब्बे बन जाते हैं। यह ऐसा दीर्घकालिक विकार है जिसका यह अर्थ होता है कि इसके लक्षण वर्षों तक बने रहेंगे। ये पूरे जीवन में आते-जाते रहते हैं।


10/08/13

_______

वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप में सिंधू सिंगल्स वर्ग में 1983 के बाद कांस्य पक्का करने वाली पहली भारतीय हैं। 1983 में प्रकाश पादुकोण ने इस टूर्नामेंट में कांस्य पदक हासिल किया था।


______________________________________________________________________



नए कंपनी कानून यानी कंपनी विधेयक 2012 का स्वागत 
आईसीएसआई काउंसिल के अध्यक्ष श्री एस एन अनंतसुब्रमण्यन ने इस कानून को आधुनिक विकासोन्मुखी और दूरगामी बताया। उन्होंने कहा कि नए कानून से कारपोरेट प्रशासन के मानदंडों में सुधार होगा, जानकारी और पारदर्शिता बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि इससे उद्यमों को जिम्मेदार बनाने में मदद मिलेगी] कंपनी प्रबंधकों और लेखा परीक्षकों की जवाबदेही बढ़ेगी तथा निवेशकों, विशेषकर छोटे और अल्पसंख्यक निवेशकों के हितों का संरक्षण किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि इससे शेयरधारण प्रणाली को लोकतांत्रिक बनाने और कारपोरेट जगत का सामाजिक दायित्व निर्धारित करने में सहायता मिलेगी। श्री अनंतसुब्रमण्यन ने कहा कि यह कानून व्यापक स्तर पर सभी सम्बद्ध पक्षों जैसे प्रोमोटरों] शेयरधारकों और आम लोगों के हितों के बीच संतुलन स्थापित करेगा।

उन्होंने कहा कि नए कंपनी कानून से कंपनी सचिवों को कारपोरेट प्रशासन व्यवसायियों में परिवर्तित करने में मदद मिलेगी। इससे उन्हें मुख्य कार्यकारी अधिकारी/प्रबंध निदेशक/ प्रबंधक] पूर्णकालिक निदेशक और मुख्य वित्तीय अधिकारी के रूप में मान्यता दी जा सकेगी। कंपनी सचिव कंपनी का मुख्य प्रशासनिक अधिकारी बन सकेगा और प्रशासनिक उपायों में कंपनी का नेतृत्व कर सकेगा। इसके अलावा नए कानून में सचिवालयी लेखा परीक्षा] पुनर्गठन] नकदीकरण] मूल्यांकन और ऐसे ही अन्य क्षेत्रों में कंपनी सचिवों के लिए व्यापक भूमिका का प्रावधान किया गया है।


नए कंपनी क़ानून की प्रमुख बातें:-



- कंपनी के निदेशक मंडल में कम से कम एक तिहाई सदस्य स्वतंत्र निदेशक होंगे।

- निदेशक मंडल में कम से कम एक महिला निदेशक होना जरूरी।

- कोई भी पार्टनर या व्यक्ति 20 से ज्यादा कंपनियों में निदेशक नहीं नियुक्त हो सकेगा।
- स्वतंत्र निदेशकों को छह साल में बदलना अनिवार्य होगा।
- एसोसिएटेड कंपनी, स्मॉल कंपनी, सीईओ, सीएफओ, प्रमोटर सहित 33 विषयों की नई परिभाषा कंपनी बिल में शामिल की गई है।

कंपनी विधेयक कुछ तथ्य:

कंपनी विधेयक 2011 को लोकसभा ने 18 दिसंबर 2012 को ही पारित कर दिया था। नए कंपनी विधेयक में कॉरपोरेट फ्राड रोकने के उपायों के साथ-साथ कंपनियों और ऑडिट करने वाली फर्मों के नियमों को मजबूत करने का प्रावधान किया गया है। इस विधेयक के कानून बन जाने के बाद कॉरपोरेट्स की जवाबदेही बढ़ जाएगी और पारदर्शिता भी। कॉरपोरेट धोखाधड़ी की स्थिति में छोटे निवेशकों के हित पहले के मुकाबले अधिक सुरक्षित रह सकेंगे।

यह मुख्य बदलाव होंगे:-

- नया कंपनी बिल 57 साल पुराने कंपनी बिल 1956 की जगह लेगा।
- एक व्यक्ति के लिए भी कंपनी स्थापित करना हो जाएगा मुमकिन।
- सीएसआर के तहत बड़ी कंपनियों को मुनाफे का 2 फीसदी खर्च करना अनिवार्य।
- कंपनियों को अपने कर्मचारियों को दिए जाने वाले औसत वेतन की जानकारी सार्वजनिक करनी होगी।
- कॉरपोरेट फ्राड रोकने के लिए एफएसआईओ को संवैधानिक दर्जे का प्रावधान, गिरफ्तारी सहित अन्य शक्तियां मिलेंगी।
- कंपनियां किसी एक ऑडिटर की सेवा केवल पांच साल तक के लिए ही ले सकेंगी।
- ऑडिटर यदि अपूर्ण या गलत ऑडिट रिपोर्ट पर दस्तखत करेंगे, तो उन पर आपराधिक मामला चलेगा।
- तालाबंदी की स्थिति में कंपनियों को दो साल के वेतन का भुगतान कर्मचारियों को करना होगा।
- शेयरहोल्डर को अदालत में क्लास एक्शन मुकदमा दायर करने का मिलेगा अधिकार।
- इनसाइडर ट्रेडिंग जैसी कार्रवाई को अपराध की श्रेणी में लाया गया है।
- सेबी को कंपनी पर कार्रवाई का अधिकार होगा।
- सभी कंपनियों के लिए अप्रैल से मार्च का होगा वित्तीय वर्ष।
- इलेक्ट्रॉनिक तरीके से वोटिंग की व्यवस्था।
- कंपनी के शुद्ध लाभ के 5 फीसदी से अधिक नहीं होगा निदेशक का वेतन।

कंपनी बिल को सबसे पहले साल 2009 में लोकसभा में पेश किया गया था। इसे पेश करने के एक महीने बाद वित्तीय मामलों की स्थायी समिति को भेज दिया गया था।

साल 2011 में दोबारा पेश किया गया, जिसे फिर स्थायी समिति के पास भेज दिया गया। इसके बाद पिछले साल लोकसभा ने कंपनी बिल 2012 के तहत इसे मंजूरी दे दी थी।
________________________________________________________________________

आरटीआई आवेदनों के लिए ऑनलाइन वेब पोर्टल की शुरूआत 

भारत सरकार ने आरटीआई आवेदनों के लिए ऑनलाइन वेब पोर्टल की शुरूआत की है। भारतीय नागरिक सूचना का अधिकार(आरटीआई) के आवेदन अब ऑनलाइन भर सकते है। इनमें विदेशों में रहने वाले भारतीय नागरिक भी शामिल हैं। आरटीआई आवेदन पत्र ऑनलाइन भेजने की विस्‍तृत प्रक्रिया इस प्रकार है:- 

भारतीय नागरिक आरटीआई ऑनलाइन वेब पोर्टल www.rtionline.gov.in के जरिये आरटीआई आवेदन ऑनलाइन कर सकते है। आरटीआई आवेदनों के लिए निर्धारित फीस भी ऑनलाइन अदा की जा सकती है। इसके लिए भारतीय स्‍टेट बैंक और इसके सहायक बैंकों की इंटरनेट बैंकिंग के जरिये मास्‍टर/वीजा के डेबिट/क्रेडिट कार्डों का इस्‍‍तेमाल भी किया जा सकता है। यह सुविधा इस समय भारत सरकार के 37 मंत्रालय/विभागों के लिए ही उपलब्‍ध है। 

यह जानकारी कार्मिक, सार्वजनिक शिकायत और पेंशन मंत्रालय में राज्‍य मंत्री तथा प्रधानमंत्री के कार्यालय में राज्‍यमंत्री श्री वी. नारायणसामी ने आज राज्‍यसभा में डॉक्‍टर जर्नादन वागमरे और श्री एन.के. सिंह के एक प्रश्‍न के लिखित उत्‍तर में दी।
_________________________________________________________________________________


महासागर ताप ऊर्जा रूपांतरण (ओटीईसी) द्वारा विद्युत उत्पादन 
पृथ्वी प्रणाली विज्ञान संगठन (ईएसएसओ) अपनी तकनीकी शाखा राष्ट्रीय महासागर प्रौद्योगिकी संस्थान (एऩआईओटी) के जरिए विद्युत उत्पादन के लिए महासागर ताप ऊर्जा रूपांतरण (ओटीईसी) द्वारा प्रयोगशाला स्तर के प्रयोग कर रहा है। इसके लिए वह महासागर की सतह और महासागर की गहराई करीब 800-1000 मीटर के बीच तापमान में अंतर को काम में लाएगा। दुनिया के किसी भी हिस्से में ओटीईसी सिद्धांत पर आधारित संचालित संयंत्र मौजूद नहीं है।

Ocean thermal energy conversion (OTEC) uses the temperature difference between cooler deep and warmer shallow or surface ocean waters to run a heat engine and produce useful work, usually in the form of electricity. OTEC is a base load technology that allows for production of electricity on a constant basis. However, the temperature differential is small and this impacts the economic feasibility of ocean thermal energy for electricity generation.

The most commonly used heat cycle for OTEC is the Rankine cycle using a low-pressure turbine. Systems may be either closed-cycle or open-cycle. Closed-cycle engines use working fluids that are typically thought of as refrigerants such asammonia or R-134a. These fluids have low boiling points, and are therefore suitable for powering the system’s generator to generate electricity. Open-cycle engines use vapour from the seawater itself as the working fluid.

OTEC can also supply quantities of cold water as a by-product. This can be used for air conditioning and refrigeration and the nutrient-rich deep ocean water can feed biological technologies. Another by-product is fresh water distilled from the sea.



_______________________________________________________________________

डाटा पोर्टल का शुभारम्भ 


भारत सरकार राष्ट्रीय डाटा शेयरिंग और एक्सेसिबिलिटी नीति (एनडीएसएपी) के तहत विभिन्न विभागों से विशाल सरकारी डाटाबेस जारी करने की प्रक्रिया में है ताकि सरकारी सूचना की डिलीवरी बढ़े, नवाचार की गति तेज हो तथा गवर्नेन्स में पारदर्शिता, जवाबदेही और नागरिक की भागीदारी को बढ़ावा मिल। 

मुक्त सरकारी डाटा के जरिए नवाचार को बढ़ावा देने और मुक्त डाटा इकोसिस्टम बनाने के लिए स्टार्ट-अप एवं डेवलपर समुदाय को जोड़ने के उद्देश्य से राष्ट्रीय सूचना केंद्र (एनआइसी) ने नैसकॉम के सहयोग से आज यहां ”गवर्नेन्स में नवाचार के लिए ओपन डाटाएप्स” पर सम्मेलन आयोजित किया। 


एनआइसी और इलेक्ट्रानिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी विभाग ने डाटा पोर्टल (http://data.gov.in/) बनाया है तथा इसे देश की ओपन सरकारी पहल के रूप में लागू किया जा रहा है। अब तक 49 विभागों से 3500 से अधिक डाटासेट इस पोर्टल पर अपलोड कर दिए गए हैं तथा रोजाना यह संख्या बढ़ती जा रही है। प्रायोगिक परियोजना के तहत दिल्ली विश्वविद्यालय और एनआइसी ओपन डाटा के इस्तेमाल से मोबाइल एवं वैब एप्स के विकास के लिए विद्यार्थियों की क्षमता का पता लगाने का प्रयास करेंगे।

________________________________________________________________________

खिदमत’ हेल्‍पलाइन


‘खिदमत’ हेल्‍पलाइन के माध्‍यम से मंत्रालय ने सभी स्‍तरों के अल्‍पसंख्‍यकों को समान रूप से शक्ति सम्‍पन्‍न बनाने का प्रयास किया है।अल्‍पसंख्‍यक कार्य मंत्रालय ने अल्‍पसंख्‍यकों के बुनियादी विकास, शैक्षिक सशक्तिकरण, आर्थिक सशक्तिकरण, महिला सशक्तिकरण और वक्‍फ विकास के लिए अनेक विकास और कल्‍याणकारी योजनाओं का प्रतिपादन और कार्यान्‍वयन किया है।
विभिन्‍न कार्यक्रमों और योजनाओं को कार्यान्वित करते समय व्यवहारिक दिक्‍कतों के अलावा मंत्रालय को महसूस हुआ कि कार्यक्रमों/योजनाओं के बारे में लक्षित आबादी में जानकारी का अभाव सबसे बड़ी रूकावट है। पिछले कुछ वर्षों से मंत्रालय ने हालांकि नियमित रूप से प्रिंट, इलेक्‍ट्रॉनिक और नये मीडिया माध्‍यमों के जरिए मल्‍टी मीडिया प्रचार शुरू किया है। इसके बावजूद कार्यक्रमों की पहुंच व्‍यापक बनाए जाने की जरूरत है।
मंत्रालय ने यह समर्पित निशुल्‍क हेल्‍पलाइन इसलिए शुरू की है, क्‍योंकि उसका मानना है कि लक्षित आबादी को एक मंच की जरूरत है। यहाँ से वे आसान भाषा में बातचीत के माध्‍यम से नई जानकारी प्राप्‍त कर सके और उनकी अधिकांश जिज्ञासाएं शांत हो सके।
इस हेल्‍पलाइन की शुरूआत के साथ ही किसी गांव या दूरदराज के इलाके में बैठा कोई छात्र छात्रवृत्ति योजनाओं के बारे में तत्‍काल सूचना प्राप्‍त कर सकता है। किसी बेरोजगार अल्‍पसंख्‍यक नौजवान को मंत्रालय की ओर से चलाए जाने वाले कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रमों तथा रोजगार के अवसरों के बारे में तत्‍काल जानकारी प्राप्‍त हो सकती है।

07/08/13

_______

विश्व एथलेटिक्स की सर्वोच्च संस्था आईएएएफ ने वाडा की नयी संहिता के अनुसार चलने और डोपिंग में पकड़े खिलाड़ियों पर 2015 से चार साल का प्रतिबंध लगाने का फैसला किया.
________________________________________________________________________
हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा ने जूनियर महिला हॉकी विश्व कप की ‘प्लेयर आफ द टूर्नामेंट’ रही रानी रामपाल के लिये दस लाख रूपये की घोषणा की.

अठारह वर्षीय रामपाल कुरूक्षेत्र के करीब स्थित शाहबाद की रहने वाली है और वह उस भारतीय टीम का हिस्सा थी जिसने टूर्नामेंट में कांस्य पदक जीता.

हुड्डा ने इसके साथ ही हॉकी टीम के हरियाणा के कोच बलदेव सिंह के लिये पांच लाख रूपये की घोषणा की.

इससे पहले पांच अगस्त को हुड्डा ने इस टूर्नामेंट में भाग लेने वाली हरियाणा की प्रत्येक खिलाड़ी के लिये पांच-पांच लाख रूपये की घोषणा की थी. हरियाणा की छह खिलाड़ियों ने टूर्नामेंट में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया था. इनमें से पांच शाहबाद और एक हिसार की रहने वाली है.

हरियाणा की जिन खिलाड़ियों ने टूर्नामेंट में हिस्सा लिया उनमें नवजोत, मनजीत कौर, नवनीत कौर, रानी रामपाल, मोनिका और पूनम रानी शामिल हैं.

सरकारी प्रवक्ता ने कहा कि रानी रामपाल कुल दस लाख रूपये का इनाम पाएगी जिसमें पहले घोषित की गयी पांच लाख रूपये की राशि भी शामिल है.
________________________________________________________________________


06/08/13
_______

दुश्मनों की हर चाल को नाकाम कर देगा यह शिप

भारत में बन रहा स्वदेशी एयरक्राफ्ट करियर समुद्र में तैरते एक शहर जैसा होगा। इसे बिजली और पानी की सप्लाई के लिए पूरी तरह से आत्मनिर्भर बनाया गया है। इसका निर्माण कोच्चि शिपयार्ड में किया गया है, लेकिन इसका डिजाइन दिल्ली स्थित नौसेना के डिजाइन सेंटर में तैयार गया है। इस शिप को भारत के बेहद महत्वाकांक्षी प्रॉजेक्ट के तौर पर देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि शिप के आने के बाद भारतीय नेवी की शक्ति में असाधारण इजाफा होगा।
भारत के लिए खास उपलब्धि
कोच्चि शिपयार्ड की ओर से इस शिप को 12 अगस्त को समुद्र में उतारा जाएगा। उस वक्त यह मूल ढांचे में ही होगा। इसके साथ ही भारत दुनिया का पांचवां ऐसा देश बनेगा, जिसने 35 हजार टन से अधिक क्षमता वाले शिप का डिजाइन और निर्माण किया है। भारत ने अब तक ब्रिटेन और रूस से एयरक्राफ्ट करियरों का इम्पोर्ट किया है, लेकिन अब खुद ही इतना विशाल शिप बनाने के बाद एक बड़ी ताकत के तौर पर भारत की प्रतिष्ठा में इजाफा होगा।
खास वेपन सिस्टम से होगा लैस
डिजाइन सेंटर के मुखिया रियर एडमिरल ए. के. सक्सेना ने बताया कि शिप को हमलावर और रक्षात्मक, दोनों किस्म के वेपन सिस्टम से इस तरह से लैस किया गया है कि यह बीच समुद्र में पूरी तरह सुरक्षित हो। इस पर तैनात 20 लड़ाकू विमान और 10 हेलिकॉप्टरों के जरिए इसे किसी भी संभावित हवाई हमले से बचाया जा सकेगा। सक्सेना के मुताबिक, इस शिप के जरिए भारत हिंद महासागर के बड़े इलाके पर अपना प्रभुत्व स्थापित कर सकेगा।
मिग और मिसाइलें होंगी तैनात
अपने बड़े आकार की वजह से समुद्र में इस शिप को दुश्मन आसान से निशाना बना सकते हैं, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए उतनी ही चौकस व्यवस्था करनी होती है। इस पर तैनात होने वाले मिग-29 लड़ाकू विमान शिप से 1000 किलोमीटर के दायरे में दुश्मन के किसी विमान को फटकने नहीं देंगे। हालांकि, अगर सभी सुरक्षा व्यवस्था को भेदते हुए अगर दुश्मन की मिसाइल शिप के नजदीक पहुंच भी जाए तो उससे बचने के लिए इस पर 150 किमी. रेंज की सतह से आसमान में मार करने वाली मिसाइलें तैनात होंगी।




3/08/13
_______

3 अगस्त से इंटरनेट से फोन करना भी होगा संभव

________________________________________

दूरसंचार सेवा बाजार में बहु-प्रतीक्षित ‘एकीकृत लाइसेंस’ व्यवस्था शनिवार यानी 3 अगस्त से लागू हो जाएगी। इसमें कंपनियों को कोई भी प्रौद्योगिकी इस्तेमाल करने की छूट होगी।सरकार एकीकृत लाइसेंस वाली कंपनियों के लिए विलय और अधिग्रण के दिशानिर्देश भी दो माह के अंदर जारी कर सकती है।

सरकार ने उन कंपनियों के लिए स्पेक्ट्रम के प्रयोग को उदार बनाया है जिन्होंने इन्हें बाजार निर्धारित दर पर बोली के जरिए या मंत्रिमंडल द्वारा तय अतिरिक्त स्पेक्ट्रम शुल्क के भुगतान के जरिए प्राप्त किया है।

नए लाइसेंस के तहत भारतीय दूरसंचार कंपनियां इंटरनेट टेलीफोनी जैसी सेवाएंप्रदान कर सकेंगी जिसमें इंटरनेट के जरिए कंप्यूटर से फोन करना संभव होता है।

नयी नीति के तहत एकीकृत लाइसेंसे प्राप्त कंपनियों को आपस में विलय और अधिग्रहण की छूट दी गयी है।

नयी दूरसंचार नीति के तहत एकीकृत लाइसेंस धारक अपस में स्पेक्ट्रम का साझा भी कर सकेंगे। पुरानी नीति में इसकी छूट नहीं है। पहले लाइसेंसे में केवल मोबाइल टावर जैसे निष्क्रिय बुनियादी ढांचे की अदला बदली की छूट थी।

____________________________________________________________________________________________

01/08/13
________________

Cabinet clears amendments to the RTI Act to keep political parties out of its ambit
______________________________________________________________________

The Cabinet on Thursday cleared the proposal to keep political parties out of the Right to Information Act ambit.
Following the clearance, an ordinance to amend the RTI Act will be prepared. If the ordinance is passed by Parliament, political parties will no longer be answerable to RTI queries.
While most of the political parties have already given their consent to the proposed amendments, sources said on Thursday that Union Ministers of Petroleum and Natural Gas M Veerappa Moily was against them. He reportedly said that it was no time to amend the RTI Act.
Union Urban Development Minister Kamal Nath had to explain Moily that the amendments were being proposed because all political parties wanted it, sources added.
The Cabinet's move came a month after the Central Information Commission (CIC) held that six national parties - the Congress, the BJP, the NCP, the CPI-M, the CPI and the BSP - are substantially funded indirectly by the Central government and are required to appoint Public Information Officers as they have the character of a public authority under the RTI Act.
Sources had earlier said that the Law Ministry had cleared the ordinance route to amend the RTI Act but since the dates of the Monsoon Session had been announced and some parties had expressed uneasiness over supporting the ordinance route, the government had decided to bring a bill before Parliament instead.
__________________________________________________________________________
Government relaxes FDI in multi-brand retail norms

The government on Thursday relaxed norms for foreign direct investment or FDI in multi-brand retail, paving the way for retailers like WalMart to set up shop in the country.

The Department of Industrial Policy and Promotion (DIPP) had earlier moved a note seeking to change the norms of outsourcing.

The definition of small industries has been changed and now procurement of manufactured/ processed products can be sourced from Indian micro medium small enterprises (MSMEs) that have a total investment of $2 million from the earlier cap of $1 million.

The government has also changed the criterion for cities where multi-brand retail chains can open stores. As per the earlier norm, stores like WalMart could be opened in cities that have above 10 lakh population as per the 2011 census, which has now been relaxed. The government said it would be left to the discretion of the state governments.

The government has also clarified that the 50 per cent investment norm in the back-end infrastructure for retailers like WalMart would only be applicable for the first tranche of investment of $100 million.

So, in simple terms if WalMart were to investment $100 million in India in the first tranche, 50 per cent of it or $50 million would be towards setting up backend infrastructure.

If WalMart were to invest another $100 million, the 50 per cent ceiling in backend infrastructure would not apply.

Walmart had earlier reportedly told the government that it can procure only 20 per cent from small industries against the 30 per cent procurement norm.

However, the government has not changed the 30 per cent local sourcing norm. The norm is that 30 per cent value of procurement of manufactured/ processed products shall be sourced from Indian MSMEs.

________________________________________________________________________
Foreign secretary Ranjan Mathai retired on Wednesday. His successor Sujatha Singh, a 1976- batch IFS officer, will take charge as the new foreign secretary on August 1.
________________________________________________________________________

31/07/13
________
India-born Mamnoon Hussain, a close aide of Prime Minister Nawaz Sharif, was on Tuesday elected as the 12th President of Pakistan and will replace incumbent Asif Ali Zardari in September.

Hussain emerged as a clear winner in the one-sided contest with ex-judge Wajihuddin Ahmad of Pakistan Tehreek-i-Insaf party, state media reported.

Pakistan People's Party withdrew its candidate Raza Rabbani and boycotted the election in protest to the date of polls being changed.

The polling started at 10.00am amidst tight security arrangements.

Born in the historic city of Agra, Hussain, who belongs to an Urdu-speaking ethnic group that migrated from India during partition in 1947, was the candidate of ruling PML-N government.

Over 1,000 members of the national parliament and four provincial assemblies cast their ballots to elect largely ceremonial head of the state.

The office of the president is ceremonial in Pakistan but he is still the constitutional chief of the armed forces but cannot order deployments.

He also appoints the services chiefs at the recommendation of the prime minister.

Pakistan so far had 11 presidents, out of which five were military generals. Four of them seized powers through coups, whereas first president Major Sikandar Mirza was elected in 1956 after the first constitution was adopted.
30/07/13
_______


CONGRATS TELANGANA - 29TH STATE OF INDIA 

Telangana, which is expected to be become the 29th state of India, consists of ten districts, including Hyderabad and is rich in mineral resources. 

It is spread over an area of 1,14,840 sq km and has a population of 3,52,86,757 (as per 2011 Census). 

Besides Hyderabad, which is the capital city, the other districts of the region are: Ranga Reddy, Medak, Mahbubnagar, Nalgonda, Khammam, Warangal, Karimnagar, Adilabad and Nizamabad. 

Telangana region has rich natural resources. About 45 per cent of the forest area in Andhra Pradesh state is in Telangana region while 20 per cent of the country's coal deposits in the country are also found here. 

The Singareni Collieries Company Limited excavates coal from these mines for industrial needs and thermal power stations. 

Telangana is also rich in limestone deposits that cater to cement factories. Telangana has other mineral resources like bauxite and mica. 

Perennial rivers Godavari and Krishna enter Andhra Pradesh in Telangana before flowing down through other regions and ending up in the Bay of Bengal. 

Musi, Bhima, Kinnerasani and Pen Ganga are the smaller rivers that flow in Telangana. 

Hyderabad apart, Warangal is the largest city in the region and also has a historic past like the former. 

While Hyderabad was the seat of power of the Nizams, the powerful Kakatiya dynasty ruled over Warangal. 



Hyderabad emerged as the epicenter of all development over the years, more so in the last 15-20 years. In fact, Hyderabad has come to be known as "mini India" what with people from every state in the country making it their home.

28/07/13

_______

राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा नीति 2013


1) सरकार के अलावा व्यापारिक प्रतिष्ठानों गैर सरकारी प्रतिष्ठानों और आम उपभोक्ता कि साइबर सुरक्षा पर ध्यान |
2) इसके लिये एक राष्ट्रीय नोडल एजेंसी का गठन किया जाएगा |
3) राष्ट्रीय और क्षेत्रीय स्तरों पर 24*7 काम करने वाले तंत्र स्थापित किये जाएंगे |
4) सुचनाओं की सुरक्षा बढ़ाने के लिये national critical information infrastructure protection center स्थापित किये जाएंगे |
5) साइबर सुरक्षा के लिये 5 साल मे 5 लाख I T प्रोफेशनल तैयार किये जाएंगे |
6) इस प्रोजेक्ट के लिये सार्वजनिक निजी क्षेत्र की सहभागिता (PPP) मॉडल पर जोर दिया जायेगा | 



27/07/13

_______


पिनाका मार्क टू मल्टी बैरेल रॉकेट लॉन्चर सिस्टम

पिनाका मार्क टू मल्टी बैरेल रॉकेट लॉन्चर सिस्टम का राजस्थान के पोखरन के चंदन इलाके में सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया। ये ट्रायल शुक्रवार से डीआरडीओ और सेना की निगरानी में शुरू हुए थे। डीआरडीओ के प्रवक्ता रवि गुप्ता के मुताबिक, 'पिनाका मार्क टू के ट्रायल के दौरान फायरिंग प्वॉइंट से 30 किलोमीटर दूर केरू में मौजूद टारगेट को कामयाबी से भेदा गया। डीआरडीओ और सेना के अफसरों ने ट्रायल पर संतोष जाहिर किया है।'
डीआरडीओ के प्रवक्ता ने पिनाका मार्क टू की खासियत के बारे में बताया, 'दुश्मन सेना को तितर बितर करने, उसके कम्युनिकेशन सेंटर, गन और रॉकेट से जुड़े ठिकानों को तबाह करने वाले पिनाकार मार्क टू का विकास किया गया है।' सेना के प्रवक्ता कर्नल एसडी गोस्वामी ने बताया, 'इसकी तेज प्रतिक्रिया करने की क्षमता और दागने की ऊंची क्षमता सेना को अतिरिक्त लाभ देती है। सिस्टम की सबसे बड़ी खासियत यही है कि इसमें कई तरह के वॉरहेड लगाए जा सकते हैं। यह खासियत इसे दुश्मन के लिए सबसे ज्यादा खतरनाक बनाती है।'
इस मिसाइल से 40 किलोमीटर के दायरे में एक साथ कई रॉकेट दागे जा सकते हैं। इस सिस्‍टम के तहत एक लॉन्‍चर से 44 सेकेंड में 12 रॉकेट दागे जा सकते हैं। पिनाका को करगिल जंग के दौरान भी इसकी क्ष्‍ामता आंकने के लिए फील्‍ड टेस्टिंग में रखा गया था। 


26/07/13

_______


विकीलीक्स संस्थापक जुलियान असांज ने इस वर्ष के अंत में आम चुनाव लड़ने के लिए ऑस्‍ट्रेलिया में अपने एक राजनीतिक दल का गठन किया.

पिछले एक साल से अधिक समय से लंदन में इक्वाडोर दूतावास में फंसे और विकीलीक्स संस्थापक जुलियान असांज ने इस वर्ष के अंत में आम चुनाव लड़ने के लिए ऑस्‍ट्रेलिया में अपने एक राजनीतिक दल का गठन किया. पार्टी ने जिन सात उम्मीदवारों को चुनाव मैदान में उतारने का फैसला किया है उनमें दो भारतीय मूल के हैं.

द विकीलीक्स पार्टी संघीय चुनाव में उपरी सदन सीनेट के लिए असांज समेत सात उम्मीदवारों को मैदान में उतारेगी. स्काइपे के जरिए इस आशय की घोषणा की गयी.
भारतीय मूल के शिक्षाविद बिनॉय कैम्पमार्क और सुरेश राजन असांज की पार्टी की ओर से चुनाव लड़ेंगे. बिनॉय का जन्म मलेशिया में हुआ था और उनकी जड़ें भारत में पश्चिम बंगाल से जुड़ी हैं. सुरेश राजन भारत में केरल राज्य से ताल्लुक रखते हैं और वह वेस्टर्न ऑस्‍ट्रेलिया से पार्टी के उम्मीदवार होंगे. ऑस्‍ट्रेलियाई नागरिक असांजे विक्टोरिया से चुनाव लड़ेंगे.
विकीलीक्स वेबसाइट पर अमेरिका के बारे में गोपनीय जानकारियों का खुलासा करके पूरी दुनिया में तहलका मचाने वाले 42 वर्षीय असांज ने कहा कि आने वाले दिनों में चुनाव में शरणार्थियों को लेकर सत्तारूढ़ पार्टी लेबर पार्टी की नीतियां बड़ा मुद्दा होंगी.
ऑस्‍ट्रेलिया में नवंबर महीने में चुनाव होने हैं और लेबर पार्टी का मुख्य मुकाबला टोनी एबोट की अगुवाई वाले कंजरवेटिव के साथ होगा. असांज जून 2012 से लंदन में इक्वाडोर दूतावास से बाहर नहीं आए हैं.


________________________________________________________________________


आदित्य बिड़ला समूह के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला ने भारतीय रिजर्व बैंक के बोर्ड से इस्तीफा दे दिया है।
समूह की कंपनी आदित्य बिड़ला नुवो द्वारा नए बैंकिंग लाइसेंस के लिए आवेदन करने को देखते हुए उन्होंने यह कदम उठाया है। उन पर हितों के टकराव का आरोप लग रहा था। इस विवाद से खुद को अलग रखने के लिए उन्होंने यह फैसला किया है।
वे वर्ष 2006 से केंद्रीय बैंक के बोर्ड में निदेशक थे। उन्हें सरकार की ओर से नामित किया गया था।
कुमार मंगलम बिड़ला ने बताया कि उन्होंने चार-पांच दिन पहले ही आरबीआइ बोर्ड से इस्तीफा दे दिया है। अब हितों के टकराव का कोई मामला नहीं है। आदित्य बिड़ला नुवो द्वारा बैंक खोलने के लिए आवेदन किए जाने के बाद भाकपा ने यह मामला उठाया था।
इसके बाद रिजर्व बैंक गवर्नर डी सुब्बाराव ने भी कहा था कि इस मामले पर गंभीरता से विचार किया जाएगा। नए बैंकिंग लाइसेंस के लिए 26 कंपनियों ने आवेदन किया है। माना जा रहा है कि अगले साल मार्च तक रिजर्व बैंक चयनित कंपनियों को यह लाइसेंस देगा।
_____________________________________________________________________

 'एलपीजी का मुक्त व्यापार'

पांच किलो वाला एलपीजी सिलेंडर अब सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों के पेट्रोल पंपों पर भी मिलेगा। सरकार ने चार महानगरों और बेंगलूर में परीक्षण के तौर पर इस योजना को शुरू करने की मंजूरी दे दी है। 

ये सिलेंडर बिना सब्सिडी के बाजार मूल्य पर मिलेंगे।


तेल कंपनियों द्वारा खुद संचालित चुनिंदा पेट्रोल पंपों पर ही इनकी बिक्री होगी। दिल्ली में इसकी कीमत 362 रुपये और मुंबई में 396 रुपये होगी। देश भर में कुल 49,077 पेट्रोल पंप हैं। इसमें कंपनियों द्वारा संचालित पेट्रोल पंप करीब तीन फीसद हैं।


पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री वीरप्पा मोइली ने दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता और बेंगलूर में परीक्षण के तौर पर योजना शुरू करने को मंजूरी दी है।


सरकार ने यह फैसला उपभोक्ताओं की एक खास श्रेणी को ध्यान में रखते हुए लिया है। स्कूल, कॉलेज में पढ़ने वाले छात्रों, नौकरी के दौरान एक शहर से दूसरे शहर जाने वाले लोगों की जरूरतों को देखते हुए यह योजना शुरू की गई है। यह तबका स्थायी गैस कनेक्शन नहीं चाहता है, लेकिन अपनी दैनिक जरूरतों के लिए उन्हें इसकी जरूरत होती है।


इस योजना को 'एलपीजी का मुक्त व्यापार' नाम दिया गया है। 


पहली बार सिलेंडर खरीदने पर उपभोक्ता को अपनी पहचान का कोई सुबूत दिखाना होगा। 


छोटे सिलेंडर के इस्तेमाल में जोखिम को देखते हुए उपभोक्ता के अनुरोध पर बीमा पॉलिसी भी दी जाएगी। घर पर सिलेंडर इस्तेमाल के दौरान हुई दुर्घटना से जानमाल के नुकसान पर बीमा कवर दिया जाएगा। सिलेंडर लाने ले जाने के दौरान दुर्घटना पर बीमा कवर उपलब्ध नहीं होगा।


_____________________________________________________________________________

पूर्व केंद्रीय मंत्री और राजीव गांधी के प्रधानमंत्री रहने के दौरान बेहद प्रभावशाली रहे अरुण नेहरू का गुरुवार रात लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया.
अरुण नेहरू (69) राजीव गांधी के नजदीकी रिश्तेदार थे और उनकी सरकार में आंतरिक सुरक्षा मंत्री थे.

अरुण नेहरू का जीवन-परिचय: 
_________________________
अरुण नेहरू 1980 के दशक की शुरुआत में राजनीति में कदम रखने से पहले कॉरपोरेट जगत में सफल पारी खेल रहे थे. साल 1984 में राजीव गांधी के प्रधानमंत्री बनने पर अरुण नेहरू उनके निकट सलाहकार और आंतरिक सुरक्षा राज्य मंत्री थे. बाद में वे राजीव गांधी से अलग हो गए.
सीबीआई ने अरुण नेहरू पर आरोप लगाया था कि 1988 में राज्य मंत्री रहते हुए उन्होंने चेकोस्लोवाकिया के साथ पिस्तौल समझौते पर सरकारी खजाने को चपत लगाई. सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में इस मामले में कार्यवाही पर रोक लगाई.
अरुण नेहरू ने लखनऊ स्थित ला मार्टीनियर ब्वॉयज कॉलेज से पढ़ाई की. 20 साल की उम्र में उन्होंने कॉरपोरेट जगत में करियर की शुरुआत की. वे 17 साल तक कॉरपोरेट जगत में रहे और फिर इंदिरा गांधी के कहने पर राजनीति में आए.
___________________________________________________________________


25/07/13

_______

 रैमन मैगसेसे अवार्ड 
मनीला। 


बुधवार को एशिया का नोबेल कहे जाने वाले रेमन मैगसेसे अवार्ड की घोषणा की गई। 

अफगानिस्तान की प्रथम और एकमात्र महिला गर्वनर हबीबा साराबी को इस बार मैगसेसे अवार्ड के लिए चुना गया है।
इस बार सामाजिक बदलावों में उल्लेखनीय योगदान देने के लिए तीन लोगों और दो संगठनों को पुरस्कार के लिए चुना गया है। 
57 वर्षीय हबीबा अफगानिस्तान के बामयान प्रांत की 2005 से गर्वनर हैं। उन्हें गरीबी और भेदभाव से प्रभावित प्रांत में शिक्षा व महिला अधिकारों को बढ़ावा देने और शरणार्थी शिविरों में मदद करने के लिए यह सम्मान दिया गया है। 
म्यांमार की 64 वर्षीय विधवा लाहपेई सेंग को सशस्त्र संघर्ष के पीड़ितों के पुर्नवास में मदद के लिए चुना गया है। 
फिलिपींस के 76 वर्षीय डॉक्टर एरनेस्टो डामिंगो को हेपेटाइटिस बी से लाखों की जान बचाने में अहम योगदान के लिए यह पुरस्कार दिया जाएगा। 
इंडोनेशिया की भ्रष्टाचार निरोधी सरकारी संस्था कोमिसि पेम्बरांतासन कोरुप्सी और नेपाल के शक्ति समूह को मानव तस्करी रोकने और पुनर्वास के लिए यह अवार्ड दिया जाएगा।
पुरस्कार के रूप में 50 हजार डॉलर (29 लाख रुपये) दिया जाता है। यह अवार्ड 31 अगस्त को मनीला में प्रदान किया जाएगा। पुरस्कार फिलीपींस के पूर्व राष्ट्रपति रैमन मैगसेसे के नाम से दिया जाता है। उनकी 1957 में विमान हादसे में मौत हो गई थी।
____________________________________________________________________

स्वर कोकिला लता मंगेशकर को इस बार से शुरू हो रहे राष्ट्रीय यश चोपड़ा स्मृति सम्मान से नवाजा जाएगा.

‘विजय’, ‘चांदनी’ और ‘लम्हे’ जैसी हिंदी फिल्म का निर्माण करने वाले उद्योगपति-नेता टी सुब्बारामी रेड्डी ने दिवंगत फिल्मकार यश चोपड़ा की याद में पुरस्कार की घोषणा की है. रेड्डी की टीएसआर फाउंडेशन हर साल यह अवार्ड देगा.
_____________________________________________________________________________


भारतीय मूल की अमेरिकी लेखक झुंपा लाहिड़ी इस साल के मैन बुकर पुरस्कार की दौड़ में हैं। लाहिड़ी की पुस्तक 'द लोलैंड' को पुरस्कार के लिए चयनित 13 उपन्यासों में शामिल किया गया है।
इस प्रतिष्ठित पुरस्कार जीतने वाले लेखक को 50 हजार पौंड (करीब 45 लाख रुपये) दिए जाएंगे। उनकी यह पुस्तक इस साल सितंबर में प्रकाशित की जाएगी। लंदन के साहित्यक हलकों में इस पुस्तक को लेकर काफी चर्चा है और वे पुरस्कार की दौड़ में इस पुस्तक को सबसे आगे मान रहे हैं।
लाहिड़ी ने वर्ष 2000 में पुलित्जर पुरस्कार जीता था। उनका पहला उपन्यास नेमशेक पर मशहूर निर्देशक मीरा नायर ने इसी नाम से एक फिल्म भी बनाई थी। 
________________________________________________________________________

24/07/13
_______




सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) ने बुधवार को कहा कि उसने फ्रांस की कंपनी आल्टी एसए का अधिग्रहण पूरा कर लिया है।

इस अधिग्रहण से टाटा समूह का यूरोपीय देशों में अपना विस्तार करने में मदद मिलेगी। आल्टी एसए सूचना प्रौद्योगिकी सेवा प्रदाता कंपनी है।


कंपनी ने इस साल के अप्रैल माह में 7.5 करोड़ यूरो यानी करीब 533 करोड़ रुपये में आल्टी एस ए का अधिग्रहण करने की घोषणा की थी। कंपनी ने कहा था कि इस अधिग्रहण से टीसीएस फ्रांस की प्रमुख और यूरोपीय बाजार की तीसरी सबसे बड़ी सूचना प्रौद्योगिकी सेवा प्रदाता कंपनी बन जाएगी।


कंपनी की एक विज्ञप्ति के अनुसार, टीसीएस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं प्रबंध निदेशक एन चन्द्रशेखरन और आल्टी एस के संस्थापक ने इस सौदे से संबंधित दस्तावेजों और आल्टी के टीसीएस में विलय समक्षौते पर हस्ताक्षर किये। इस अधिग्रहण की घोषणा अप्रैल 2013 में ही कर दी गयी थी।


इसमें कहा गया है कि आल्टी एसए फ्रांस की शीर्ष पांच सूचना प्रौद्योगिकी सेवा प्रदाता कंपनियों में शामिल है। फ्रांस के अनेक शीर्ष औद्योगिक घराने, बैंक, वित्तीय सेवा प्रदाता कंपनियां, लक्जरी और विनिर्माण क्षेत्र की कंपनियां इसके ग्राहकों में शामिल हैं।


चन्द्रशेखरन ने कहा कि आज हमारी कंपनी के लिए ऐतिहासिक दिन है। आल्टी के अधिग्रहण के बाद कंपनी इस क्षेत्र की अधिक सक्षम और मजबूत कंपनी बन गयी है। हम आगे भी इस क्षेत्र में अपनी प्रगति जारी रखेंगे।



__________________________________________________________________________

अमरीका के उप राष्ट्रपति जो बायडन ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के साथ विभिन्न मुद्दों पर बातचीत की। 
उन्होंने रक्षा, सुरक्षा, ऊर्जा और जलवायु परिवर्तन के क्षेत्र में आपसी संबंध बढाने पर विचार-विमर्श किया। बाद में श्री बायडन ने राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से मुलाकात की और परस्पर हित के मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने आज सवेरे उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी से भी बातचीत की थी । दोनों नेताओं ने अंतर्राष्ट्रीय और क्षेत्रीय महत्व के मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया। इसके बाद श्रीे बायडन ने लोकसभा में विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज से भी मुलाकात की। श्री बायडन चार दिन की भारत यात्रा पर कल नई दिल्ली पहुंचे थे। उपराष्ट्रपति का पद संभालने के बाद यह उनकी पहली भारत यात्रा है। 
_______________________________________________________________________

देश में २०११-१२ में गरीबी का अनुपात २००४-०५ कम हो कर २१ दशमलव ९ प्रतिशत हो गया । यह २००४-०५ में ३७ दशमलव दो प्रतिशत था।
योजना आयोग ने २०११-१२ के लिए अपने गरीबी के अनुमान में कहा है कि इस दौरान देश में गरीबी रेखा से नीचे २७ करोड़ लोग थे जबकि २००४-०५ में इनकी संख्या ४० करोड ७० लाख थी। इसके अनुसार २०११-१२ में गरीबी की रेखा से नीचे के लोगों का प्रतिशत ग्रामीण इलाकों में २५ दशमलव सात और शहरी इलाकों में १३ दशमलव सात था। 

२०११-१२ के लिए ग्रामीण इलाकों में राष्ट्रीय गरीबी का मानदंड प्रति व्यक्ति मासिक आय ८१६ रुपए और शहरों में एक हजार रुपए होने का अनुमान है । यह अनुपात सुरेश तेंदुलकर समिति द्वारा सुझाए गए तरीकों पर आधारित है। इसके तहत गरीबी की रेखा तय करने के लिए स्वास्थ्य, शिक्षा और कैलोरी पर खर्च को आधार बनाया गया है। 
आयोग ने कहा है कि गरीबी में कमी का प्रमुख कारण प्रति व्यक्ति वास्तविक उपभोग में वृद्धि है जो कि २०११-१२ में परिवार उपभोक्ता खर्च के बारे में राष्ट्रीय नमूना सर्वेक्षण के ६८वें दौर के सर्वेक्षण पर आधारित है। 
प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद के अध्यक्ष सी रंगाराजन के नेतृत्व में एक समिति बनाई गई थी ताकि गरीबी के मापदंड के लिए तेंदुलकर समिति के तरीको पर फिर से विचार किया जा सके। समिति के २०१४ के मध्य तक अपनी रिपोर्ट देने की आशा है।

_______________________________________________________________________


स्वामी विवेकानंद की १५० वी जयंती मनाई गई.
ग़दर आन्दोलन और रेशमी रुमाल आन्दोलन के शताब्दी वर्ष पर भारतीय डाक विभाग ने ५-५ रुपये के डाक टिकट निकाले.
भूटान नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक 64 वें गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि बने.
उत्तरप्रदेश विधानमंडल के १२५ वर्ष पूर्ण.
तीन गेमों तक चले उम्दा मुकाबले के बाद भारत के पारूपल्ली कश्यप ने सैयद मोदी ग्रांप्री इंटरनेशनल बैडमिंटन टूर्नामेंट में पुरुष वर्ग का खिताब अपने नाम किया।
ओलंपिक हॉकी में तीन बार स्वर्ण पदक जीतने वाले भारतीय खिलाड़ी लेस्ली क्लॉडियस का निधन हो गया है.
टाइम पत्रिका ने अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा को उनके ऐतिहासिक पुनर्निर्वाचन पर साल की विशिष्ट शख्सियत चुना है। पत्रिका के अनुसार ओबामा ने अपनी कमजोरियों को अवसर में बदला एवं संघ को और बेहद कठिन परिस्थितियों में अधिक पूर्ण संघ बनाने का आह्वान किया।
भारत ने फाइनल में लगातार तीसरे साल चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को शिकस्त देकर विश्व कप कबड्डी की ट्राफी हासिल की. पुरुष फाइनल भी महिला फाइनल की तरह एकतरफा मैच रहा, जिसमें भारतीय महिलाओं ने मलेशिया को पराजित किया था.
भारत के पूर्व मुख्‍य न्‍यायाधीश श्री पी.एन. भगवती की संस्‍मरणों के रूप में लिखी गई पुस्‍तक ‘माई ट्राइस्‍ट विद जस्टिस’.
विश्व आर्चरी संघ ( ऍफ़ आई टी ऐ ) ने भारतीय तीरंदाजी संघ की मान्यता को राजनीतिक दबाव में चुनाव न कराए जाने के कारण रद्द कर दिया था जिसे पुनः बहाल कर दिया है.
मिस्र के राष्ट्रपति मुर्सी ने अपना विवादास्पद फैसला वापस लिया और यह भी स्पष्ट किया की संविधान पर जनमत संग्रह १५ दिसंबर को कराया जाएगा.
किरण गोवार्स के गोल्डन गोल की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने लगातार पांचवी बार होकी की चैम्पियंस ट्राफी जीत ली है. फायनल मुकाबले में डच टीम को ऑस्ट्रेलिया ने २-१ से हराया.
पाकिस्तान ने भारत को ३-२ से हराकर चैम्पियन ट्राफी का कांस्य पदक जीता .
मालदीव सरकार ने भारतीय कंपनी जी एम् आर से हवाई अड्डे का काम वापस लेकर इसे सरकारी कंपनी एम् ऐ सी एल के हवाले कर दिया है.
भारत के मुक्केबाज ललित प्रसाद और संदीप शर्मा ने एआईबीए विश्व युवा मुक्केबाजी चैम्पियनशिप में कांस्य पदक 6 दिसंबर 2012 को जीता.
अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक संघ ने भारतीय ओलम्पिक संघ की मान्यता संघ में राजनितिक दखल और नियमों की अवहेलना होने के कारण रद्द कर दी है.
पूर्व प्रधानमन्त्री इंद्रकुमार गुजराल का निधन.
सयाना नेहवाल की आत्मकथा - प्लेयिंग तो विन
फिलिपिन्स में तूफ़ान - 'भोपा तूफ़ान '
एक जनवरी २०१३ से सब्सिडी का पैसा सीधा उपभोक्ता के खाते में जाएगा. अभी यह योजना ५१ जिलों में प्रारंभ की जा रही है. साल के अंत तक यह योजना पूरे देश में लागू कर दी जाएगी.
किडनी प्रत्यारोपण की पहली सफल सर्जरी करने वाले डॉक् जोसफ मरे का निधन हो गया.
आलोक जोशी - रॉ के नए प्रमुख होंगे .
सैयद आसिफ इब्राहीम - आई बी के नए महानिदेशक - प्रथम मुस्लिम जिन्हें यह पद मिला है.
उसेन बोल्ट, जमैका - लगातार चौथी बार ' विश्व के सर्वश्रेष्ठ खिलाडी ' बने हैं . २००९, २०१० ,२०११ और २०१२ के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया है .
एलिसन फेलिक्स, अमेरिका - फर्राटा धाविका , वर्ष की सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी चुनी गईं हैं.
BCCI ANNUAL AWARD CEREMONY - विराट को अपने जोरदार प्रदर्शन के लिए साल के बेस्ट क्रिकेटर के तौर पर नवाजा गया तो सचिन को सौ अंतरराष्‍ट्रीय शतकों के लिए सराहा गया जबकि लिटिल मास्टर गावस्कर को सी के नायडू लाइफ टाईम एचीवमेंट अवार्ड और वीवीएस लक्षमण को उनके क्रिकेट में दिए योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
खुलना। 20 साल के अबुल हसन ने अपने पहले ही मैच में वह कारनामा कर दिखाया जो 135 वर्षों के दौरान खेले गए 2059 टेस्ट मैचों में अब तक सिर्फ एक बार हुआ था। बांग्लादेश के अबुल हसन टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में पदार्पण टेस्ट में 10वें नंबर पर बैटिंग कर सेंचुरी मारने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के रेगी डफ ने 1902 में मेलबर्न में इंग्लैंड के खिलाफ अपने पहले मैच की दूसरी इनिंग्स में 10वें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 104 रन बनाए थे।
26.11.08 को भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई में आतंकवादी घटना में पकडे गए अजमल अमीर कसाब को फांसी दी गई.

1 comment:

  1. बहुत ही उम्दा और विस्तृत समसामयिकी। और ज्ञानवर्धक भी है यह।

    ReplyDelete