11.27.2012


- 10th INDIA-ASEAN Summit , Nom Penh , 19 nov 2012 

With the US backing the initiative, Dr. Singh said the India-Myanmar-Thailand highway would be operational by 2016 thus opening North East India to South East Asia. He also spoke about another alternative route through central or north Myanmar to connect Guwahati to Hanoi. 

The Prime Minister pointed out that the importance of surface and sea connectivity with the east was being highlighted by the India-ASEAN car rally that will cover eight ASEAN countries over a route length of 8,000 kms and the sailing expedition by the naval ship Sudarshini which set off from Kochi.

अंतरिक्ष में सबसे अधिक समय बितानी वाली महिला भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स पृथ्वी पर लौट आई हैं.

  • कजाखिस्तान। अंतरिक्ष में करीब चार महीने से ज्यादा समय बिताने के बाद भारतीय मूल की अंतरिक्ष वैज्ञानिक सुनीता विलियम्स अपने दो अन्य साथियों फ्लाइट इंजीनियर जापान के अकीहिको होशिदे और रूस के यूरी मालेनचेंको के साथ सोमवार सुबह करीब 7 बजकर 30 मिनट पर सकुशल धरती पर पहुंच गई। उनका यान सोयूज टीएमए-05ए सुबह सकुशल कजाखिस्तान स्थित बैकानूर अंतरिक्ष केंद्र पर उतरा तो नासा में खुशी की लहर दौड़ गई। उन्होंने अंतरिक्ष में 127 दिन गुजारे जो किसी भी महिला अंतरिक्ष यात्री के लिए एक रिकार्ड है। सुनीता अंतरिक्ष में सबसे ज्यादा वक्त बिताने वाली महिला हैं। अब तक अंतरिक्ष में 322 दिन रहने का रिकॉर्ड बना चुकी हैं। इससे पहले 2006 में सुनीता ने 195 दिन अंतरिक्ष में बिताए थे। तब करीब 6 महीने तक उन्होंने इंटरनेशनल स्पेश स्टेशन पर काम किया था। इस बार अपने मिशन पर सुनीता अपने साथ मछली और मेंढक भी ले गई थी। दरअसल वैज्ञानिक ये जानना चाहते हैं कि अंतरिक्ष में जिंदगी पर क्या असर पड़ता है? इसके अलावा सुनीता की टीम ने स्पेस स्टेशन में आई कुछ तकनीकी दिक्कतों को भी ठीक किया।सुनीता के इस मिशन की खास बात ये रही कि इस दौरान उन्होंने तीन बार स्पेस वॉक किया। स्पेस वॉक बेहद मुश्किल होता है और इसके लिए कठिन तैयारी करनी पड़ती है। स्पेस वॉक के दौरान अंतरिक्ष यात्री स्पेस स्टेशन के बाहर जायजा लेते हैं और स्टेशन के बाहर आई तकनीकी गड़बड़ियों की मरम्मत करते हैं।इस बार सुनीता की टीम ने स्टेशन के बाहर लगी एक खराब पावर रेली को बदला। अगले साल यहां पहुंचने वाले रशियन लैबोरेट्री मॉड्यूल को स्टेशन से जोड़ने की तैयारी भी की। सुनीता अंतरिक्ष में 44 घंटे से ज्यादा देर तक स्पेस वॉक कर चुकी है। पहली यात्रा के दौरान सुनीता ने 4 बार स्पेस वॉक किया था।सुनीता और उनकी टीम के लौटने के साथ ही नासा का अगला मिशन एक्सपेडिशन 34 शुरू हो चुका है। 23 अक्टूबर को सोयूज यान 3 अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर स्पेस स्टेशन रवाना हुआ था। ये टीम अगले साल मार्च तक वहां रहेगी।

    ELECTION COMMISSION 
  • Syed Nasim Ahmad Zaidi takes charge as Election Commissioner .
  • V S Sampath - Chief Election Commissioner
  • H S Brahma is the other Election Commissioner.

* D R Mehta, famous for popularising Jaipur Foot has been selected for the 20th Rajiv Gandhi National Sadbhavana Award. The Award, which carries a citation and a cash award of five lakh rupees, is being given to him for his outstanding contribution towards promotion of communal harmony, peace and goodwill.

* नौवहन मंत्री श्री जी के वासन ने चैन्‍नई में 132 करोड़ लागत वाली स्‍वचालित पहचान प्रणाली (एआईएस) राष्‍ट्र को समर्पित की। प्रणाली के अंर्तगत पूरे समुद्री किनारों पर स्‍थि‍त प्रकाश-स्‍तंभों पर 74 संवेदी उपकरण लगाए जाएंगे। इन उपकरणों से किनारे से 50 कि.मी. दूर किसी भी जहाज का पता लगाया जा सकता है। इस प्रणाली का उद्देश्‍य जहाजों का पता लगाने, निगरानी, खोज और राहत कार्य के लिए बंदरगाहों, नौसेना और तटरक्षक दलों की मदद करना है।

*प्रणब मुखर्जी - देश के 14 वें राष्ट्रपति - 25.7.2012
UPA - संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन के उम्मीदवार 
चुनाव में अन्य उम्मीदवार - श्री संगमा को भारी अंतर से हराया . कुल 69.3 % वोट हैसल किये। 
राष्ट्रपति पद की शपथ सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस एच एस कपाडिया ने दिलाई। 

* Sucheta of Pune crossed Gobi Dessert in July 2011.

*अंतरिक्ष में भारत का शतक


श्रीहरिकोटा: आंध्रप्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित उपग्रह प्रक्षेपण केंद्र से रविवार (9 SEP 12 )को भारत के 100वें अंतरिक्ष अभियान के अंतर्गत उपग्रह प्रक्षेपण किया गया.
अपने 100 वें लांच में इसरो का पीएसएलवी रॉकेट फ्रांस के 720 किलो के सैटेलाइट स्पॉट-6 और 15 किलो वजन वाले जापान के नैनो सैटेलाइट को पृथ्वी की कक्षा में स्थापित करने के मिशन पर है.
डॉक्टर विक्रम साराभाई की कोशिशों से इसरो की स्थापना 15 अगस्त 1969 को हुई थी. इसरो ने 1975 में अपने पहले सेटेलाइट आर्यभट्ट को लांच करके अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का सम्मान बढ़ाया था.
भारत ने अपने पहले उपग्रह आर्यभट्ट और एसएलवी की लांचिंग के बाद से अब तक 62 सेटेलाइट्स और 37 रॉकेट बनाए हैं.
2008 में चंद्रयान-1 [22 OCT 08 - 30 AUG 09] की सफलता के बाद सूरज के अध्ययन के लिए आदित्य मिशन भेजने की रूपरेखा तैयार की गई थी, आदित्य मिशन अब तक लांच नहीं हो सका.

ओम्कारेश्वर बाँध - खंडवा , मध्यप्रदेश बाँध में जल स्तर 189 m  करने के लिए नर्मदा बचाओ आन्दोलन के तहत विस्थापित गामीणों ने १७ दिन तक जल सत्याग्रह किया. 
इंदिरा सागर बाँध - हरदा में जल सत्याग्रह 

केरल के 52 वर्षीय कवि और लेखक जीत थाइल की पहली पुस्तक नार्कोपोलिस बुकर पुरस्कार-2012 के लिये नामांकित की गयी। नार्कोपोलिस और पाँच अन्य किताबों को जिन में तान त्वान एंग की द गार्डन ऑफ इवनिंग मिस्ट्स, डेबरा लेवी की स्वीमिंग होम, हिलरी मंटेल की ब्रिंग अप द बोडिस, एलिसन मूर की द लाइटहाउस और विल सेल्फ की अमब्रेलाशामिल हैं, दावेदारों की लंबी सूची से चुना गया है जो कि इस साल के जुलाई में जारी की गयी थी।

भारतीय मूल के लेखक कई बार बुकर पुरस्कार के विजेता बन चुके हैं। पिछली बार सन् 2008 में अरविंद अदिगा व्हाइट टाइगर नाम की किताब के लिये इस पुरस्कार से सम्मानित किये गये। और उस से पहले बुकर पुरस्कार किरण देसाई को द इन्हेरिटेंस ऑफ लॉस नाम के उपन्यास के लिये मिला था।

* Altamas Kabir - new CJI of SC succeed S H Kapadia .
----------------------------------------------------------------------------

No comments:

Post a Comment