7.26.2013

लुइस ब्राउन - प्रथम टेस्ट ट्यूब बेबी



25 जुलाई, 2013 को टेस्ट ट्युब बेबी तकनीक (परखनली शिशु तकनीक) के 35 वर्ष पूर्ण हो गए हैं। 25 जुलाई, 1978 ई . में ये तकनीक उस समय पूरी दुनिया में अख़बार की सुर्खियाँ बनी थी जब ग्रेट ब्रिटेन, मैनचेस्टर में श्रीमती लेस्ली ब्राउन ने विश्व के प्रथम टेस्ट ट्यूब बेबी लुइस ब्राउन को जन्म दिया था। 12 वर्ष के वैज्ञानिक शोध के बाद ब्रिटिश टीम के प्रमुख डॉ . राबर्ट एडवर्ड और डॉ . पैट्रिक स्टेप्टो ने टेस्ट ट्यूब बेबी के रूप में लुइस ब्राउन को जन्म दिलाने में प्रथम सफलता प्राप्त की थी। उसके बाद दुनियाभर के नि:संतान विवाहित जोड़ों के लिए आई. वी . एफ . (टेस्ट ट्यूब) तकनीक का रास्ता खुल गया था। 

अपनी इस ऐतिहासिक खोज के लिए डॉ . राबर्ट एडवर्ड को वर्ष 2010 का चिकित्सा विज्ञान का नोबेल पुरूस्कार भी प्राप्त हुआ था।



ब्लॉग बुलेटिन से साभार _/\_ 


No comments:

Post a Comment