Showing posts with label CLEAN INDIA CAMPAIGN. Show all posts
Showing posts with label CLEAN INDIA CAMPAIGN. Show all posts

7.24.2013

ताज महल

ताज महल मुग़ल बादशाह शाहजहाँ द्वारा सन १६४८ में बनवाया गया अद्भुत मक़बरा है जो पूरे विश्व का भारत में सबसे प्रिय पर्यटन स्थल है. ताज महल तुर्की, इस्लामी, भारतीय, फारसी वास्तुकला शैली का अनोखा संगम है. इसकी सममिति आकृति, चार बाग़ , सफ़ेद संगमरमर और विशालता पर्यटकों को सम्मोहित कर देते हैं. इब्राहीम लोदी के बसाए आगरा नगर में स्थित ताज महल की डिजाईन उस्ताद ईसा ने बनाई और पर्यवेक्षण उस्ताद अहमद लाहौरी ने किया. 

सन १९८३ में यूनेस्को ने ताज महल को विश्व धरोहर माना . १२ वीं पंचवर्षीय योजना के ' स्वच्छ भारत अभियान ' ने साफ़ - सफाई की व्यवस्था के लिए ताज महल को गोद लिया है. ओ एन जी सी ताज महल की देखभाल करेग. इसके साथ ही ओ एन जी सी एलोरा , एलिफेंटा की गुफाएं ( महाराष्ट्र ) , दिल्ली का लाल क़िला , हैदराबाद का गोलकुंडा का किला और तमिलनाडु के महाबलीपुरम को भी स्वच्छ भारत अभियान के तहत गोद ले रहा है.